अंतरिक्ष में बन रही दुनिया की पहली फिल्म, जानिए क्या है नाम

                    आज तक विश्व की बहुत सारी फिल्म इंडस्ट्रीज ने अंतरिक्ष आधरित फिल्म की शूटिंग धरती पर ही की है, तथा कंप्यूटर के माध्यम से काल्पनिक दृश्यों को बना देती थी।लेकिन विश्व के इतिहास में ऐसा पहली बार होने जा रहा है , कि रूस  ने फिल्म की शूटिंग के लिए अभिनेत्री तथा निर्देशक को अंतरिक्ष में भेजेगी।   


                                                                                  रूस एक ऐसा इतिहास रचने जा रहा है जिसका ऐतिहासिक गवाह पूरी दुनिया होगी। रूस ने 5 अक्टूबर दिन मंगलवार को International Space Station पर एक फिल्म की शूटिंग के लिए अभिनेत्री तथा निर्देशक को रवाना कर चुकी है।                                                                                            फिल्म का नाम द चैलेंज (The Challenge) है, तथा फिल्म की शूटिंग टीम के लिए भी यह एक चैलेंज है। इनका अंतरिक्ष यान अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से जुड़ चुका है। ये लोग करीब 12 दिनों तक फिल्म की शूटिंग करेंगे। 12 दिन के फिल्म की शूटिंग के बाद ये 17 अक्टूबर को पुनः वापस आ जायेंगे।  मॉस्को के अंतरिक्ष प्रमुख ने अंतरिक्ष आधारित फिल्म परियोजना के बारे में कहा कि यह रूस के लिए एक गौरव की बात है इस फिल्म की शूटिंग के बाद रूस की प्रतिष्ठा पूरे विश्व में बढ़ जायेगी।

फिल्म की अभिनेत्री तथा निर्देशक-:रूसी अभिनेत्री यूलिया परसिल्ड (Yulia Peresild) उम्र 37 साल तथा फिल्म के निर्देशक क्लिम शिपेंको(Klim Shipenko) उम्र 38 साल, को तीन बार अंतरिक्ष यात्रा कर चुके अनुभवी यात्री एंटोन श्काप्लेरोव (Anton Shkaplerov)  के साथ अंतरिक्ष में भेजा गया है। फिल्म का नाम द चैलेंज है फिल्म के नाम से ही पता चलता है कि यह फिल्म सचमुच इनके लिए एक चैलेंज है। यह फिल्म एक डॉक्टर सर्जन पर आधारित है जो इंटरनेशनल अंतरिक्ष एजेंसी पर मौजूद एक व्यक्ति को बचाती हैं जो दिल की बीमारी से पीड़ित है। इस फिल्म के बनने से यह साबित होता है कि अंतरिक्ष में सिर्फ वैज्ञानिकों की ही नहीं बल्कि दुनिया भर के लोगों की भी रुचि इसके प्रति बढ़ती जा रही है।


इन्हें ले जाने वाला अंतरिक्ष यान(Space Craft)-: रूसी अभिनेत्री यूलिया पैरेसिल्ड और डायरेक्टर क्लिम शिपेंको फिल्म बनाने के लिए अंतरिक्ष में निकल चुके हैं।ये लोग सोयुज एमएस-19 अंतरिक्ष यान से रवाना हुए। इनका अंतरिक्ष यान कजाकिस्तान के बैकोनर  कोस्मोड्रोन से International Space Station के लिए रवाना हुआ।उनका ये मिशन 12 दिनों का होगा। फिल्म की शूटिंग के लिए उन्हें बहुत शख्त ट्रेनिंग दी गई है। नासा ने खुद ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है


फिल्म की कहानी-:फिल्म के निर्देशक क्लिम शिपेंको ने बताया कि यह फिल्म एक ऐसे कहानी पर आधारित है, कि जिसमें एक ऐसी डॉक्टर हैं जो कभी अंतरिक्ष में नहीं गई हैं, फिर भी वह अंतरिक्ष में मौजूद एक व्यक्ति को दिल की बीमारी का इलाज करने के लिए जाती है। फिल्म के निर्देशक क्लिम शिपेंको भी खुद इस फिल्म में शूटिंग कर रहे हैं। फिल्म के निर्देशक ने बताया कि यह एक प्रयोग है। आश्चर्य की बात यह है कि इनके साथ कोई भी कैमरामैन नही जा रहा है। निर्देशक को खुद नहीं पता की वहा फिल्म की शूटिंग कैसे की जायेगी। 

कितना कठिन होगा शूटिंग-अभिनेत्री-:फिल्म की अभिनेत्री यूलिया पैरेसिल्ड ने बताया कि यह मिशन उनके लिए बहुत कठिन है। उन्होंने बताया कि वह कई दिनों से दिन रात जाग कर अंतरिक्ष में इस फिल्म की शूटिंग के लिए ट्रेनिंग ले रही हैं।तथा खुद को वहां के लिए तैयार कर रहीं हैं। वह फिल्म की शूटिंग के लिए पहले से ही बिना ग्रेविटी में रहने की ट्रेनिंग ले रहीं हैं। उन्होंने बताया कि यदि हम किसी चीज को बारीकी से नहीं सीखते हैं तो हमें वहां बड़ी से बड़ी मुसीबतों का सामना करना पड़ेगा।


टॉम क्रूज नहीं बने नंबर -1-:विश्व प्रसिद्ध अभिनेता टॉम क्रूज ने कहा था कि वह अंतरिक्ष में जाकर विश्व की पहली फिल्म बनाएंगे लेकिन इस टीम के रवाना होने से अब वो नंबर वन नहीं बन पाएंगे। रूस भी सोचता है कि सभी चीजों में मैं ही नंबर वन रहूं। इसी विचार से वह अंतरिक्ष में पहली फिल्म की शूटिंग के लिए निकल पड़ा तथा अंतरिक्ष में विश्व की पहली फिल्म की शूटिंग के लिए अमेरिका को पीछे छोड़ दिया।टॉम क्रूज अपनी एक्शन फिल्म मिशन इंपॉसिबल की शूटिंग करने वाले थे। लेकिन अभी भी रिपोर्ट के मुताबिक यह पता चल रहा है कि वह अंतरिक्ष में जाकर बेहद खतरनाक स्टंट करेंगे। टॉम क्रूज अपने फिल्मों में सारे खतरनाक स्टंट खुद ही करते हैं जिससे टॉम क्रूज को लेकर लोगों की जिज्ञासा बढ़ी हुई है। हालांकि अभी तक टॉम क्रूज की तरफ से कोई खबर नहीं आई है।

Post a Comment

Previous Post Next Post