2021 में नोबेल पुरस्कार जीतने वाले विजेताओं की लिस्ट

 


27 नवंबर 1895 को अल्फ्रेड नोबेल ने अपनी अंतिम वसीयत और वसीयतनामा पर हस्ताक्षर किए और नोबेल पुरस्कारों की एक श्रृंखला जो कि भौतिकी, रसायन विज्ञान, चिकित्सा , साहित्य और शांति के क्षेत्र में अपनी संपत्ति का सबसे बड़ा हिस्सा दिया। कुछ समय पश्चात आर्थिक विज्ञान को जोड़ा गया। अल्फ्रेड नोबेल स्वीडन  के निवासी थे। नोबेल पुरस्कार हमेशा 6 कैटेगरी में दिया जाता है जिसकी सूची निम्न है -                                                                                     रसायन विज्ञान, अर्थशास्त्र, साहित्य , शांति , भौतिक विज्ञान तथा फिजियोलॉजी या चिकित्सा ।                                                                      सबसे पहला नोबेल पुरस्कार 1901 में दिया गया। आर्थिक विज्ञान में सबसे पहले 1969 में रग्नर फ्रिस्क तथा जॉन टिनबरगेन को दिया गया। यह पुरस्कार मरणोपरांत नही दिया जाता  हालांकि यदि किसी व्यक्ति के नाम की घोषणा पहले से कर दी गई है और वह व्यक्ति मर जाता है तो उसे वह पुरस्कार दिया जा सकता है।     

 

                तीन से अधिक व्यक्तियों के बीच एक पुरस्कार साझा नहीं किया जा सकता है हालांकि तीन से अधिक लोगों के संगठनों को नोबेल शांति पुरस्कार दिया जा सकता है।  

शांति के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार-:


वर्ष 2021 में शांति के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार मारिया रेसा (Mariya Ressa) और दमित्री आंद्रेविच मुराटोव ( Dmitry andreyevich muratove) को दिया गया। मारिया रेसा फिलीपींस की एक पत्रकार हैं तथा दमित्री आंद्रेविच मुराटोव रूस के पत्रकार हैं। ये दोनों अपने देशों में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के लिए लड़ाई लड़ी जहां पत्रकारों को लगातार हमलों , उत्पीड़न और यहां तक कि हत्या का सामना भी करना पड़ा है। शांति के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार नार्वे की संसद( स्टार्टिंग) द्वारा चुनी गईं पांच सदस्यीय समिति द्वारा दिया जाता है।

भौतिकी के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार-: वर्ष 2021 का भौतिकी के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार " जटिल भौतिक प्रणालियों की हमारी समझ में अभूतपूर्व योगदान के लिए " स्यकुरो मनाबे (syukuro manabe) तथा क्लाउस हस्सेलमान ( klause hasselmann) को दिया गया।इस पुरस्कार का दूसरा भाग जियोर्जियो परिसी ( Giorgio Parisi)  को भी दिया गया।

 भौतिकी के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार रॉयल स्वीडिश अकादमी ऑफ साइंसेज ( स्वीडन ) द्वारा दिया जाता है।                             इसकी कीमत 10 मिलियन स्वीडिश क्राउन ( 1.15 मिलियन डॉलर) होती है।         

स्युकुरो मनाबे जापान के,   क्लाउस हस्सेलमैन जर्मनी के    तथा जियोर्जियो परिसी इटली के निवासी हैं।

रसायन विज्ञान के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार -: वर्ष 2021 का रसायन विज्ञान के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार दो वैज्ञानिकों , जर्मन में जन्मे बेंजामिन लिस्ट और ब्रिटान डेविड मैकमिलन( बेलाशील यूनाइटेड किंगडम में जन्म और प्रिंसटन यूनिवर्सिटी ,USA में प्रोफेसर) को अणुओं के निर्माण पर उनके काम के लिए रसायन विज्ञान के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार दिया गया।              

रसायन विज्ञान के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार रॉयल स्वीडिश अकादमी ऑफ साइंसेज (स्वीडन) द्वारा दिया जाता है।

चिकित्सा के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार -: वर्ष 2021 का चिकित्सा के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार दो अमेरिकी वैज्ञानिकों को दिया गया जिनका नाम डेविड जूलियस( David Julius) और अरदेम पटापाउटियन ( Arden patapoutian) हैं।

                  इन्हें तापमान और स्पर्श के लिए रिसेप्टर्स की खोज के लिए यह पुरस्कार प्रदान किया गया ।                       चिकित्सा के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार करोलिंस्का इंस्टीट्यूट द्वारा प्रदान किया जाता है।

साहित्य के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार-: वर्ष 2021 का साहित्य के क्षेत्र मे नोबेल पुरस्कार तंजानिया  के लेखक अब्दुल रजाक गुरनाह ( Abdul Razak Gurnah) को उपनिवेशवाद के प्रभाव और संस्कृतियों और महाद्वीपों के बीच की खाई में शरणार्थियों के भाग्य के करुणामय  विवरण के लिए साहित्य के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

                 साहित्य के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार स्वीडिश अकादमी ( स्टॉकहोम स्वीडन) द्वारा प्रदान किया जाता है।

अर्थशास्त्र के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार-:वर्ष 2021 का अर्थशास्त्र के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार तीन अर्थशास्त्रियों , डेविड कार्ड (David Card) ,  जोशुआ अंग्रिस्ट ( Joshua Angriest)  और गुइदो इंबेंस ( Guido Imbens ) को प्रदान किया गया।  इन्हें न्यूनतम मजदूरी , आव्रजन और शिक्षा के श्रम बाजार प्रभावों पर अग्रणी शोध के लिए अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार दिया गया। 

                  अर्थशास्त्र के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार रॉयल स्वीडिश अकादमी ऑफ साइंसेज ( स्वीडन ) द्वारा प्रदान किया जाता है। 



दो अलग अलग क्षेत्रों में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किए जाने वाली पहली और एकमात्र महिला  मैरी क्यूरी हैं। 

            लिन्स पॉलिंग दो अलग अलग क्षेत्रों में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किए जाने वाले पहले पुरुष थे।

नोबेल पुरस्कार जीतने वाले भारतीय-: 

रविन्दनाथ टैगोर (1913) : साहित्य

सी वी रमन ( 1930) :  भौतिकी

मदर टेरेसा ( 1979) : शांति का नोबेल पुरस्कार

कैलाश सत्यार्थी ( 2014) : शांति का नोबेल पुरस्कार

अमर्त्य सेन (1998) : अर्थशास्त्र 

भारतीय मूल

हरगोविंद खुराना (1968) : चिकित्सा के क्षेत्र में

वी एस नायपॉल ( 2001) : साहित्य के क्षेत्र में

वेंकट रामकृष्णन (2009) : रसायन विज्ञान के क्षेत्र में

सुब्रमण्यम चंद्रशेखर (1983) : भौतिकी के क्षेत्र में

अभिजीत बनर्जी (2019) : अर्थशास्त्र के क्षेत्र में



Post a Comment

Previous Post Next Post